फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग

Wed, 08 Mar 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
भिड़ गए - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा सिहानी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद जमकर पथराव हुआ। साथ ही फायरिंग होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार बड़ौदा सिहानी गांव में नवेद के घर के बाहर बुग्गी में मटर की बोरी रखी थी। जिसमें से गांव निवासी दिलशाद के भाई ने मटर की फली निकाल ली।

नवेद ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव होने लगा। फायरिंग होने पर गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। दिलशाद ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं,  थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें