फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में दो वकीलों की जेब साफ

Thu, 28 Jan 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में जेब कटने की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को दो अधिवक्ताओं की जेब कट गई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल कप्तान से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिवक्ता नरेंद्र सिंह तेवतिया का जेबकतरों ने पर्स निकाल लिया। पर्स में छह हजार रुपये, आईडी फ्रूफ व अन्य जरूरी कागजात थे। एक अन्य अधिवक्ता की भी जेब कट गई।

कचहरी में बढ़ती जेब काटने की घटना से रोष है। बार एसोसिएशन के सचिव शाहिद हुसैन, पूर्व सचिव चौधरी नरेंद्र सिंह मान, संजीव गुर्ज, मोहम्मद बिलाल, बलराम सिंह समेत कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन


सचिव शाहिद हुसैन ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल कप्तान से मिलेगा और इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कराने की मांग करेगा।

चौधरी नरेंद्र सिंह मान ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को भी घटना के बारे में बताया कराया गया है। उधर, सरावा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीराज त्यागी बस से हापुड़ आ रहे थे।
विज्ञापन


चोरों ने उनकी कोट को काटकर 10 हजार रुपये निकाल दिए। सीओ विशाल का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें