फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल पूर्व किया प्रेम-विवाह, अब 50 हजार रुपये में बेचा

Fri, 15 Jan 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम, विवाह और धोखे का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने अपने बेवफा पति पर उसे 50 हजार रुपये में मुजफ्फरनगर के किन्नरों को बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


किन्नरों के चुंगल से छूट कर आई महिला को मायके वालों ने भी दुत्कार दिया। अब महिला मदद की गुहार लेकर कलक्ट्रेट पहुंची, लेकिन डीएम नहीं मिल सके। अब वह शुक्रवार को डीएम से मिलेगी।

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला (25) ने बताया कि उसका करीब ढाई साल पूर्व पड़ोसी मोहल्ले के युवक से प्रेम-प्रसंग हुआ था। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और तब साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


उनकी करीब डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी है। महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद पति और उसके घर वाले उससे अभद्र व्यवहार करने लगे।

आरोप है कि करीब 10 दिन पूर्व उसके पति ने मुजफ्फरनगर के किन्नरों को 50 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। फुसलाकर पति उसे मुजफ्फरनगर छोड़ आया।

जहां उसे काफी प्रताड़ित किया गया। काफी दिन बाद भी पति नहीं आया तो वह किन्नरों के चुंगल से निकल कर भाग गई। मायके पहुंची तो उन्होंने मदद करने से इंकार कर दिया।

शिकायत करने वह शहर कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी कोई मद्द नहीं की गई। बृहस्पतिवार को बेसहारा पीड़िता डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंची, लेकिन वहां डीएम नहीं मिल सके, अब वह शुक्रवार को डीएम और एसपी से मिलेगी।
विज्ञापन


सीओ विशाल यादव का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। यदि इस संबंध में शिकायत आती है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें