सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के दबंगों पर कमेटी के नाम पर रुपए ऐंठने और रुपए देने से इंकार करने पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है।
महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग आपस में मिलकर कमेटी चलाते हैं। इन लोगों ने उसके पति की जबरन कमेटी डलवा ली। उन्होंने पति से एक लाख रुपये की मांग की जब पति ने किस्त देने से मना कर दिया तो उन्होंने अपने पास से किस्त जमा करने की बात कही।
दस महीने बाद दबंगों ने फिर उनसे दस लाख रुपये मांगे और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि दबंगों ने जबरन उसके पति की कृषि भूमि का बैनामा करा दिया और बैनामे में मिली रकम छीन ली।
कुछ दिन पहले ये लोग हिसाब करने के नाम पर घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तब दबंगों ने उसे छोड़ा।
महिला का आरोप है कि दबंग उसके पति का टैंपू भी छीनकर ले गए। एसपी हेमंत कुटियाल ने संबंधित पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।