फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय के मांस और अवशेषों के साथ तीन शिकारी पकड़े

Fri, 07 Oct 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
beef - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नील गाय के मांस और अवशेषों के साथ पुलिस ने तीन शिकारियों को रंगे हाथों दबोच लिया। उनके कई साथी फसलों में छिपकर फरार हो गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर के जंगल में जखैड़ा मार्ग पर स्थित
विज्ञापन


चामुंडा देवी मंदिर के पास किसान ब्रिजेश चौहान के खेत में नील गाय का शिकार करने के बाद कई लोग उसका कटान कर रहे थे। आसपास के जंगल में कामकाज कर रहे किसानों ने थाने को सूचना कर दी।

इसका पता लगते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर तीन शिकारियों को मौके से दबोच लिया। उनके आधा दर्जन साथी आसपास में खड़ी गन्ने की फसलों में छिपकर फरार हो गए।
विज्ञापन


नील गाय के शिकार की घटना का पता लगते ही आसपास के गांवों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

चिकित्सकों ने मांस और अवशेषों की जांच पड़ताल की है। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि नील गाय का शिकार करने वाले जब्बार, आले अली और शेरअली निवासी रतूपुरा थाना सिंभावली को पकड़कर केस दर्ज कर लिया गया है। उनके फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें