फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो मकानों से लाखों की चोरी

Fri, 24 Jun 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दो मकानों से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास संजय विहार कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो मकानों के ताले तोड़कर चोर करीब साढ़े चार लाख का माल समेट ले गए। लोगों ने एक बदमाश को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन


संजय विहार ए ब्लॉक में मशीन का कारोबार करने वाले राजेश त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे वह अपनी पत्नी पूनम त्यागी के साथ बीमार पुत्र को दिखाने के लिए फ्रीगंज रोड पर स्थित एक चिकित्सक के पास आए थे।

दोपहर करीब दो बजे घर लौटे  तो मकान का ताला टूटा मिला। वह अंदर गए तो सामान तितर-बितर देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 1.10 लाख रुपये नगद, सोने की तीन अंगूठी, एक गले का सेट,
विज्ञापन


मंगल सूत्र, हाथों के दो जोड़ी कड़े, गले की चैन, कानों के कुंडल चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े चोरी की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इसके अलावा संजय विहार में ही फार्म हाउस संचालक दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर के समय दिनेश कुमार की पत्नी बाजार चली थी,जबकि वह अपने फार्म हाउस पर थे। 

दोपहर के समय दिनेश कुमार अपने घर पर खाना खाने के लिए आये तो देखा कि बाइक सवार दोनों चोर भाग रहे हैं। इस पर दिनेश ने एक को मौके से दबोच लिया और लोगों की मदद से उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पकड़ा गया आरोपी बुलंदशहर रोड का रहने वाला है। दिनदहाड़े चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले आई। जहां उससे पूछताछ करते हुए फरार साथी की तलाश की जा रही है। 

पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें