फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु की हत्या करते एक दबोचा

Fri, 24 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने के आरोपियों पर धावा बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।गांव धुल्लिया में काफी समय से प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करके मांस की बिक्री की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत निगोही पुलिस और प्रशासन से की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। शुक्रवार सुबह पांच बजे धुल्लिया के प्रधान संदीप सिंह उर्फ  गुड्डू को गांव के पूरब में पापुलर के पेड़ों के पास प्रतिबंधित पशुओं की हत्या किए जाने की सूचना मिली। इस पर प्रधान संदीप ने कई लोगों को साथ जाकर देखा तो गांव के ही आमिर पुत्र अहमद, राशिद पुत्र हामिद, रशीद अहमद पुत्र खलील, अंसार पुत्र जलालुद्दीन और एक अज्ञात व्यक्ति प्रतिबंधित पशु को काटने में लगे थे। ग्रामीणों को आता देख पशु काट रहे लोग भाग खड़े हुए। तभी ग्रामीणों ने भाग रहे एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शकील पुत्र मियां पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव रसयांखानपुर बताया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने निगोही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदीप सिंह की दी तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शकील की निशानदेही पर प्रतिबंधित पशु की खाल आदि बरामद की है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संदीप सिंह की दी तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शकील को जेल भेजा जाएगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर शेष लोग भी जेल जाएंगे।
विज्ञापन

रजी अहमद, एसओ निगोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें