फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी और उसके भाई के मकान से लाखों की चोरी

Sun, 10 Jul 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार रात फौजी और उसके भाई के घर से नगदी सहित लाखों का माल चुरा लिया। वारदात के वक्त दोनों परिवार के सदस्य सो रहे थे। पीड़ितों को रविवार सुबह वारदात का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


गांव महमूदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह किसान हैं। उनके छोटे भाई हरेंद्र सिंह बीएसएफ में हैं। दोनों भाइयों के मकान बराबर में बने हुए हैं। शनिवार रात दोनों परिवार के लोग अपनी-अपनी छतों के अलावा मुख्य द्वार पर सो रहे थे।

देर रात किसी वक्त चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और आलमारी के ताले तोड़ सामान चुरा लिया। चोरों ने वीरेंद्र सिंह के मकान से सोने का हार, सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी, कुंडल, चांदी की पाजेब, सोने के फूल और 55 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन


वहीं फौजी हरेंद्र सिंह के मकान से चोर सोने की चेन, सोने की चूड़ी, अंगूठी, सैंपल, बर्तनों का बोरा और 65 हजार रुपये चुरा ले गए। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दोनों परिवार के लोग छतों से नीचे उतरे तो सामान तितर-बितर देखकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने थाना हाफिजपुर में तहरीर दी है। एसओ हाफिजपुर संजय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें