फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किया सौदा

Sun, 10 Jul 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लड़की - फोटो : demo
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शादीशुदा युवती को गांव की महिला ने मुरादाबाद ले जाकर कारोबारी के हाथों सौदा कर दिया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और आपबीती बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना एक सप्ताह पहले की है। सिंभावली क्षेत्र के गांव की शादीशुदा युवती एक सप्ताह पहले पड़ोसी महिला के घर किसी काम से गई थी।

बातचीत के दौरान शातिर महिला ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे पीड़ित बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ने युवती को कार में डालकर मुरादाबाद ले गई और एक अधेड़ कारोबारी के हाथों पीड़िता का सौदा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कारोबारी युवती को लेकर अमरोहा के लिए निकला। तभी रास्ते में मौका पाकर युवती कारोबारी को चकमा देकर थाना सैदनंगली में पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाना सिंभावली में तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

एसओ एनके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें