फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का सिर मुंडवाकर दो गांवों में घुमाया

Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
छेड़खानी का इल्जाम लगाकर एक युवक का सिर मुंडवाया और उसे दो गांवों जुलूस निकालकर घुमाया गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगो के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। युवक के परिजनों का कहना है कि प्रधान ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चुनावी रंजिश निकली है। उधर, लड़की के घर वालों ने भी छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।

जानकारी के अनुसार गढ़ खादर के नयागांव इनायतपुर में मंगलवार को ग्राम प्रधान और दबंगों ने एक युवक को पर गांव की लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर दबोच लिया। पंचायत कर दबंगों ने युवक के सिर को मुंडवाया और मुुंह काला करा दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दबंगों ने युवक से मारपीट की और नयागांव समेत पड़ोसी गांव अब्दुल्लापुर की सड़कों पर जुलूस निकालकर उसे घुमाया। घटना से शर्मशार पीड़ित युवक रामपाल पुत्र होरीलाल बुधवार को अपने परिजन और ग्रामीणों के साथ लेकर कोतवाली में पहुंचा।

उसने अपने साथ ही घटना को चुनावी रंजिश जोड़कर बताया। तब पुलिस ने उस लड़की के परिजनों को बुलाया। लड़की के परिजनों ने कोई भी छेड़खानी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की तलाश करते हुए गांव में जा पहुंची। हालांकि कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें