फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा

Wed, 30 Mar 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
तालाब में नहाने गया युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ रोड पर मोहल्ला भीमनगर के पास स्थित एक तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह दलदल में फंस गया था।
विज्ञापन


भीम नगर निवासी गुड्डू (22) बुधवार दोपहर रेलवे लाइन के पास स्थित तालाब में दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। गुड्डू तालाब में डूबने लगा और दलदल में फंस गया। उसके दोनों दोस्त और ओवरब्रिज पर काम कर रहा मजदूर रिजवान बचाने के लिए तालाब में कूद गया।

किसी तरह गुड्डू को तालाब से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सैकड़ों लोग और उसकी मां कुंता भी पहुंच गई। गुड्डू का शव देखकर उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गुड्डू के पिता रामदास का कई साल पहले निधन हो गया था। उसके दो छोटे भाई और एक बहन है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि गुड्डू के परिजनों का कहना है कि गुड्डू को मिर्गी का दौरा पड़ता था। उसके दौरा पड़ गया हो। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें