देहरा गांव के जंगल में रावली पुल के पास रविवार सुबह युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को लावारिस कार भी मिली है।
रविवार सुबह देहरा गांव के जंगल में रावली पुल के पास लोगों ने युवती का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 23 वर्ष के आसपास है।
युवती ने काले रंग का कुर्ता और लाल रंग की सलवार पहन रखी है। हाथ में कड़ा पहन रखा है। एसओ संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों में फोटो भेज दिए गए हैं। शव के पास से एक सेंट्रो कार मिली है।