फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी के ग्रामीणों ने घेरा बहादुरगढ़ थाना

Thu, 07 Apr 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बहादुरगढ़ के लुहारी गांव में तीन अप्रैल की शाम को दबंग पड़ोसियों ने किसान बाबूराम के घर में घुसकर हमला किया था। हमले में उसकी बेटी पूजा समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पूजा हापुड़ के अस्पताल में अभी भी भर्ती है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हमलावर अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीण बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर डेहरा कुटी पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। बाबूराम, बाला, राजेशवती, प्रेमवती, मदन, मुंशीलाल, रविंद्र, अंकुश, सुभाष, सोनू, मोहित, नीशू, वेदप्रकाश, भगवानदास का कहना है कि गिरफ्तारी न होने से हमलावरों को हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


वे फैसला न करने पर परिजनों को धमका रहे हैं। एसआई ने आरोपियों की बहुत जल्द गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाया।  तब कहीं चार घंटे लोग शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें