फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 12 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के निजमापुर के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि एक युवक की निजामपुर के पास मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली पैसजेंर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब की तलाशी ली। जेब में मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदपुरा निवासी सतेंद्र (26) पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई।

किसी प्रकार पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह गत्ता फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन वह यहां कैसे आया, उन्हें जानकारी नहीं है। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें