फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, युवक को धुना

Mon, 01 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में घुसकर सो रही किशोरी से एक युवक ने अपने दो के साथ छेड़छाड़ कर दी। परिवार के लोगों ने युवक दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन


सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक युवक अपने दो साथियों के साथ पड़ोस में रहने वाले एक घर में घुस गया। बरामदे में सो रही एक किशोरी से आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। आंख खुलने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। परिजनों ने घेरकर आरोपी युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले।

परिजनों ने आरोपी युवक की धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी मुन्ने उर्फ सोमीन समेत दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी। एसओ विजय बहादुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें