फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग होकर छात्रा ने लगाई थी आग

Fri, 19 Feb 2016 09:15 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में 09 फरवरी को बीए की छात्रा ने मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने से तंग आकर आग लगाई थी।
विज्ञापन


उक्त आरोप लगाकर शुक्रवार को मृतका के पिता ने डीजीपी को पत्र भेजकर पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने और उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है।

डीजीपी को भेजे पत्र में मोहल्ला चमरी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री पूजा नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

09 फरवरी को कॉलेज से आने के बाद पूजा ने आत्मदाह की कोशिश की,जिसमें वह 85 प्रतिशत जल गई थी। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री ने बयान दिया था कि मोहल्ले का ही एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। मरने से एक दिन पहले ही रात दस बजे उसके साथ शराब के नशे में गाली-गलौच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मृतका के ताऊ ने युवक को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया जा चुका है,लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें