फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूटपाट

Tue, 14 Mar 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दोस्त के घर होली खेलकर लौट रहे युवक को रास्ते में घात लगाकर खड़े बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की रकम समेत मोबाइल लूट लिया।  पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गांव ख्यालीपुर निवासी दीपक खागी सोमवार को दुलहैंडी के दिन ब्रजघाट क्षेत्र के गांव बलवापुर में रहने वाले अपने दोस्त सुनील के घर होली खेलने आया था। वह दोपहर करीब तीन बजे बाइक से वापस लौट रहा था।

गांव के बाहर जंगल में घात लगाकर खड़े आधा दर्जन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और फिर उसकी जेब में रखी ढाई हजार रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बदमाश गन्ने की फसल में छिपकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस इससे अनभिज्ञता जताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि लूट की कोई सूचना नहीं मिली है। कोई पीड़ित चौकी पर भी नहीं पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें