फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में जातिगत टिप्पणी पर छात्रों का बवाल

Tue, 29 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को चीफ प्राक्टर द्वारा एक छात्र पर जातिगत टिप्पणी करने पर अन्य छात्रों ने बवाल किया।  छात्रों ने कॉलेज के बाहर जाम लगाया और बाद में कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पर  नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठी फटकारी और कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया।  एएसपी ने सीओ सिटी और एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंपी है।
 
 छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के चीफ प्राक्टर ने एक छात्र को कहीं और शिक्षा ग्रहण करने की बात कही और अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे छात्र भड़क गए और  चौकी के बैरियरों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

पुलिस ने छात्रों को हटाया। इसके बाद छात्र तहसील चौपला की ओर गए और छात्रों ने कोतवाली में भी हंगामा किया। पुलिस ने किसी प्रकार लाठी फटकार कर छात्रों को खदेड़ा। इस पर छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस कार्यालय पर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा दोषी शिक्षक को  हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उन्हें छोड़ा जाना चाहिए। बाद में पुलिस ने  छात्रों को समझाकर घर भेज दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें