बाबूगढ़ के गांव पीरनगर निवासी एक छात्र पिछले दस दिन से लापता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव पीरनगर निवासी लक्ष्मी सैनी का पुत्र रवि मेरठ स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है।
कुछ दिन पहले वह गांव आया हुआ था। 29 अगस्त को वह गांव के बाहर खेलने गया था। तब से उसका कहीं पता नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्र का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
बुधवार को एक बार फिर परिजन बाबूगढ़ थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसओ बाबूगढ़ अखिलेश कुमार ने कहा कि किशोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।