केशव नगर पुलिस चौकी के पास स्थित खाद्य विपणन कार्यालय और प्रोवेशन कार्यालय का चोरों ने ताला तोड़कर तीन कंप्यूटर, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर और तीन बैट्री चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोदीनगर रोड पर एक ही भवन में तीन कार्यालय चल रहे हैं। जिसमें खाद्य विपणन कार्यालय, प्रोवेशन कार्यालय और जिला बाल संरक्षण इकाई किशोर न्यायालय बोर्ड का कार्यालय है।
शुक्रवार रात को चोरों ने खाद्य विपणन कार्यालय और प्रोवेशन कार्यालय का ताला तोड़ा और वहां रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, इनवर्टर और बैट्ररी चोरी कर ले गए। उधर, घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
सीओ विशाल यादव का कहना है कि चौकी प्रभारी को जल्द वारदात का पर्दाफाश करने और आरोपियों की गिरफ्तारी कर माल बरामदी के निर्देश दिए हैं।