बहादुरगढ़ स्थित सपा नेता के घर मंगलवार को सरेशाम आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर उनके माता-पिता को बेरहमी से पीटकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। पीड़ित सपा नेता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव बहादुरगढ़ में रहने वाले सपा नेता और पूर्व विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष कमलजीत चौहान मंगलवार की शाम खेते पर काम कराने गए थे। देर शाम आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर सपा नेता की मां पुष्पा देवी और पिता विजय कुमार को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया।
इसके बाद सपा नेता की गले से सोने की चैन, 1200 रुपये नगदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मोबाइल पर वारदात की सूचना मिलते ही सपा नेता आनन फानन में घर पहुंचे और पीड़ित माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जांच में कोई भी सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।