फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सिपाही की मौत, चार घायल

Sun, 03 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्तला कासमाबाद गांव में रहने वाले सिपाही की रविवार सुबह बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक में सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथी सिपाही समेत चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सिपाही मेरठ एसटीएफ में तैनात था और दबिश देने के लिए बदायूं जा रहा था। कस्तला कासमाबाद गांव निवासी राजवीर सिंह का बेटा यशपाल (40) वर्तमान में मेरठ एसटीएफ में तैनात था।

वह रविवार सुबह अपने साथी सिपाही संजय पुत्र प्रेम सिंह निवासी परीक्षितगढ़ के साथ कार से बंदायू दबिश देने जा रहे था। बुलंदशहर जिले के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में सड़क हादसे में यशपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसेे में संजय, चालक साबिर पुत्र भूरा, गुलाब पुत्र आस मोहम्मद और आमिर पुत्र हासिम भी घायल हो गए। यशपाल के पिता राजवीर सिंह खेती का काम करते हैं।

सिपाही विवाहित है और तीन बच्चे हैं। यशपाल के बड़े भाई श्याम सिंह ने बताया कि  तीन भाइयों में बीच का यशपाल घर के लिए पूरा समर्पित था। पत्नी गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें