फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के विवाद में पत्नी को गोली मारी

Thu, 10 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकान बेचने के विवाद में बुधवार पति ने पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय नगर जैन वाली गली में रहने वाले दंपति भूले और उसकी पत्नी सुलोचना के बीच पिछले काफी समय से मकान बेचने का विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बुधवार को  पति और पत्नी के बीच मकान बेचने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया।

इसके बाद गुस्से में भूले घर से चला गया। लेकिन देर शाम करीब आठ बजे भूले अपने दो साथियों को साथ  लेकर घर पहुंचा और घर में मौजूद अपनी पत्नी सुलोचना पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली सुलोचना के कूल्हे के पास लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इसी बीच भूले और उसके साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल सुलोचना को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें