फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने विरोध जताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित द्वितीय बैच के अभ्यर्थियों ने अभी तक ट्रेनिंग पर नहीं भेजे जाने पर विरोध जताया। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रर्दशन किया। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बताया कि 2013 में निकली पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद में उनका चयन हुआ था। प्रथम बैच के अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग करा दी गई है, लेकिन उन्हें अभी तक ट्रेनिंग पर नहीं भेजा जा सका है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में दूसरे बैच के अभ्यर्थियों को 28 मार्च तक ट्रेनिंग पर भेजने की घोषणा की थी। मार्च भी बीत गया, लेकिन उन्हें ट्रेनिंग के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


ऐसे में भर्ती में चयनित होने के बावजूद भी उन्हें बेरोजगार घूमना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में अभ्यर्थियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कपिल, अरविंद, प्रभात, अभिषेक, सचिन, नीरज, भूपेंद्र, अमित, राजू, आदित्य, निर्दोष, कृष्ण, विकास, दीपक, राहुल, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें