कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। मां-बेटी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सोमवार दोपहर एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी घर से कुछ दूरी पर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारने की धमकी दी।
इसपर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मां मौके पर पहुंची और आरोपी का विरोध करने लगी। इससे गुस्साए आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया।
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।