फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर महीने भर तक गैंग रेप

Thu, 12 May 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से महीने भर पहले अगवा दसवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी बुधवार को बदहवास हालत में मीनाक्षी रोड पर फेंककर फरार हो गए। छात्रा के मुताबिक उसे मेरठ के एक गांव में बंधक बनाकर महीने भर तक गैंग रेप किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। बाद में उसका न्यायालय में बयान दर्ज होगा। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा का तीन अप्रैल को अपहरण हो गया था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी,

लेकिन इस बीच उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। हालांकि परिजन बाद में गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाने लगे थे, लेकिन वह युवक लगातार गांव में ही रहता मिला। बुधवार को मीनाक्षी रोड पर छात्रा बदहवास हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी हालत देखी तो सहम गए। पूछने पर छात्रा ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे मेरठ के एक गांव में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। वहां महीने भर तक उसके साथ गैंग रेप किया गया। खाना मांगने पर उसे भूखा रखा जाता था।

उसने यह भी बताया कि एक अन्य युवक भी इस वारदात में शामिल था। इस पर परिजन उसे लेकर बाबूगढ़ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का इस बाबत कहना है कि थाने में छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज है। मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में बयान के लिए पेश किया जाएगा। बयान के बाद ही दुराचार की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें