फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल प्रबंधन और कर्मचारियों में मारपीट

Tue, 12 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वेतन मांगने पर राइस मिल के प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। ब्रजघाट के गांव बागड़पुर के जंगल में स्थित राइस मिल में सोमवार को मिल प्रबंधन और कर्मचरियों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


मिल कर्मियों सतबीर, हारून, प्रमोद, नीटू, अनुज, बिजेंद्र, भूपेंद्र, दीपचंद, विकास, जयकरन, नरेंद्र ने एसडीएम केबी सिंह और डीएसपी आरके सिंह को शिकायती पत्र दिए हैं। उनमें उल्लेख है कि तीन माह से वेतन न मिलने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

जिस पर मिल प्रबंधन ने 11 जनवरी को रुके हुए वेतन का भुगतान करने का भरोसा दिलाया था। 11 जनवरी को मिल प्रबंधक सिद्धार्थ और मोहित अपने 20-25 साथियों को लेकर मिल में आ गए। उन्होंने बारी बारी से सभी कर्मचारियों को कमरे में बुलाया और फैसले करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


कर्मचारियों द्वारा अनैतिक फैसले से इंकार करने पर मिल प्रबंधन समेत उनसे जुड़े लोग भड़क गए और जेल भेजने की धमकी देने लगे। उधर, मिल प्रबंधक सिद्धार्थ चौधरी और मोहित चौधरी ने ब्रजघाट चौकी में तहरीर दी है कि कर्मचारियों ने मिल परिसर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें