फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे

Thu, 05 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से दूध की डेयरी खुलवाने और बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने यह रुपये मकान गिरवी रख कर दिए थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। बहादुरगढ़ निवासी धर्मवीर पिछले रोजगार की तलाश कर रहा है।

उसे तहसील मुख्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कामधेनु योजना के तहत 60 लाख का लोन और बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। धर्मवीर ने यह रुपये अपना मकान गिरवी रख कर दिए थे।
विज्ञापन


कई माह के बाद लोन नहीं मिलने और बेटे की नौकरी न लगने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित धर्मवीर ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम शमशाद हुसैन को मामले से अवगत करा आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रुपये वापस दिलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम ने जांच कराकर सच्चाई सामने आने पर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें