फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला एक्सीडेंट का निकला

Wed, 07 Jun 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में बुधवार दोपहर लूट की फर्जी सूचना पर पुलिस दौड़ गई। बाद में जांच पड़ताल करने पर मामला एक्सीडेंट का निकला। लूट की सूचना देने वाले व्यक्ति ने दो बच्चों को एक्सीडेंट में घायल कर दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक से बाइक छीन ली थी। इस घटना के बाद ही युवक ने पुलिस को बाइक लूटने की गलत सूचना दी थी। बुधवार दोपहर गांव शाहपुर फगौता निवासी हेमंत ने पुलिस को बाइक लूटने की सूचना दी तो हडकंप मच गया।

मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल को शुरू किया। जांच पड़ताल में मामला एक्सीडेंट का निकला। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि लूट की सूचना देने वाले युवक ने गांव में दो बच्चों दीपिका और सौरभ को बाइक से टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद ग्रामीण उसकी बाइक को संग ले गए थे। युवक ने लूट की गलत सूचना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों से इस संबंध में बातचीत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें