फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रातभर खंगाले होटल

Mon, 25 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रातभर शहर के होटलों और ढाबों पर पुलिस ने जबरदस्त छापामार कार्रवाई की। हालांकि पुलिस के हत्थे कोई संदिग्ध नहीं चढ़ पाया। चेकिंग के दौरान होटलों में रुके लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं पुलिस ने चौराहों और बाजार चेकिंग की।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस को लेकर जिले अलर्ट घोषित किया गया है। सोमवार शाम से ही जिले से सभी बार्डर सील कर दिए जाएंगे। शनिवार रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन के अलावा शहर के होटल, ढाबों पर छापे मारे। होटलों में रह रहे लोगों की जांच के अलावा उनके सामान को चेक किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आईकार्ड के साथ होटल संचालकों को भी पुलिस का सहयोग देने की बात कही। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध पुलिस को मिला नहीं। होटलों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर वाहन और लोगों की जांच की।
विज्ञापन


एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह जांच कराई जा रही है। गणतंत्र दिवस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बाजार में चेकिंग की गई। हाईवे पर दिल्ली की ओर जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति को चेक किया जा रहा है। पुलिस की संदिग्ध लोगों पर खास नजर है।

बाजार और टोल प्लाजा में सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई है। डीएसपी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि हाईवे पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। चौकी इंचार्ज एके निर्वाल ने बताया कि ब्रजघाट के होटलों और धर्मशालाओं में ठहरने वालों के आईडी कार्ड चेक किए गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें