गंगा मेला के दौरान एनएच-24 को जाममुक्त रखने का पुलिस का दावा कार्तिक पूर्णिमा पर पूरी तरह फेल नजर आया। हाईवे पर श्रद्धालु और राहगीर करीब 10 घंटे तक जाम से जूझते रहे। रविवार रात 9 बजे से शुरू हुआ जाम सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहा।
गाजियाबाद से मुरादाबाद तक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने ट्रैफिक को बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर दिया, जिसके चलते वहां भी जाम के हालात रहे। मेला सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि हाईवे पर वाहनों के दबाव के चलते जाम लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।