फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर चली लूट की खबर से पुलिस हरकत में आई

Thu, 01 Jun 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर एक युवक ने नेशनल हाईवे पर व्यापारी से लूट होने की खबर चलने से सिंभावली और गढ़ पुलिस हरकत में आई।  रात तक पीड़ित और घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को व्हाट्स एप के एक ग्रुप पर किसी ने नेशनल हाईवे पर व्यापारी से लूट होने और जंगल में फेंककर भागने की सूचना डाल दी। ग्रुप पर लूट की सूचना डाले जाने की सूचना मिलते ही गढ़ और सिंभावली पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस टीम ने हाईवे समेत संपर्क मार्गों पर कांबिंग करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। रात तक भी पीड़ित व्यापारी या घटना के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गढ़ कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह और सिंभावली एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि सूचना फर्जी प्रतीत हो रही है। ग्रुप पर सूचना डालने वाले के बारे में जानकारी की जा रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम को भी ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है। कोई पीड़ित थाने पर भी नहीं पहुंचा है। हाईवे किनारे के होटलों-ढाबों पर भी ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें