व्हाट्सएप ग्रुप पर एक युवक ने नेशनल हाईवे पर व्यापारी से लूट होने की खबर चलने से सिंभावली और गढ़ पुलिस हरकत में आई। रात तक पीड़ित और घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
बृहस्पतिवार को व्हाट्स एप के एक ग्रुप पर किसी ने नेशनल हाईवे पर व्यापारी से लूट होने और जंगल में फेंककर भागने की सूचना डाल दी। ग्रुप पर लूट की सूचना डाले जाने की सूचना मिलते ही गढ़ और सिंभावली पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस टीम ने हाईवे समेत संपर्क मार्गों पर कांबिंग करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। रात तक भी पीड़ित व्यापारी या घटना के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।
गढ़ कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह और सिंभावली एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि सूचना फर्जी प्रतीत हो रही है। ग्रुप पर सूचना डालने वाले के बारे में जानकारी की जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम को भी ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है। कोई पीड़ित थाने पर भी नहीं पहुंचा है। हाईवे किनारे के होटलों-ढाबों पर भी ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।