फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरा दबोचा, साथी हुआ फरार

Mon, 13 Jun 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहर पटरी पर मां-बेटे से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसका साथी फरार हो गया। दिल्ली के शाहदरा अमर कॉलोनी निवासी भीमसिंह अपनी मां शिमला देवी के साथ सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में मामा भरता सिंह के यहां जा रहा था।
विज्ञापन


सिंभावली से वाहन न मिलने पर मां-बेटा पैदल ही चल दिए थे। रास्ते में अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर इनसे आठ हजार रुपए की नगदी लूट ली। राहगीरों ने घटना की सूचना मोबइल से थाने पर सूचना दे दी।

लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संपर्क रास्तों पर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी। गांव नवादा के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की और एक बदमाश को दबोच लिया। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव जिसौरा का इशराफील उर्फ फंटू है।

उसके कब्जे से दिल्ली के मां-बेटे लूटी गई रकम समेत एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, खोखे और अपाची बाइक बरामद हुई है। फरार हुआ बदमाश मंशाद अली भी गांव जिसौरा का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें