कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार आवासीय कालोनी में एक दवा कंपनी के एरिया मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मैनेजर परिवार के साथ बरेली गए हुए थे। रविवार को जब वह लौटकर आए तो उन्हें चोरी का पता चला।
प्रीत विहार के ए ब्लॉक में नीरज गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। नीरज गुप्ता एक दवा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। 26 फरवरी को वह परिवार के साथ बरेली किसी काम से गए थे। इस वजह से मकान पर ताला लगा हुआ था। रविवार दोपहर नीरज घर पहुंचे तो मकान के दरवाजे पर लगा लॉक टूटा था।
जब वह अंदर गए तो देखा कि चोरों ने खिड़की की जाली तोड़ दी थी और जाल काट दिया था। जब पीड़ित अपने मकान के अंदर गए तो देखा कि चोर घर में लगी सारी पानी की टोटियां और मंदिर में रखी पीतल की हनुमान मूर्ति को चोरी कर ले गए थे।
इसके अलावा रसोईघर में लगा सिलेंडर और कीमती सामान भी चोरी हो गया था। पीड़ित ने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि जल्द चोरों को दबोचा जाएगा।