फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट-पथराव में आधा दर्जन लोग घायल

Tue, 09 Aug 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
असौड़ा गांव में पंचायत की भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के असौड़ा गांव में सोमवार देर रात पंचायत की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो संप्रदायों के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने हालात को संभाला। गांव में तनाव को देख प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। असौड़ा निवासी असलम का मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उनके घर के सामने पंचायत की खाली जमीन है।

निर्माण कार्य के कारण असलम ने खाली जमीन में मिट्टी डलवा दिया था। सोमवार रात पड़ोसी रामभूल और श्रीपाल ने सरकारी भूमि में मिट्टी डालने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद दोबारा दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। पथराव की सूचना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस पथराव में दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई।

जबकि असलम, सोनू पुत्र श्रीपाल, ललिता पुत्री कमल सिंह, रोशन पुत्र राकेश कुमार और गीता पत्नी रामभूल सहित आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए।

सूचना पर सीओ सिटी विशाल यादव, एसओ देहात दीक्षित त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।

प्रशासन ने एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि पंचायत की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें