फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर के विवाद मे दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात

Mon, 20 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिलखुवा
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में रविवार सुबह स्पीड ब्रेकर लगाने के विवाद में दो पक्षों के लोगों में तनाव हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की गईं। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोग चार दिन पहले बाइक से एक बच्चे के घायल होने पर ब्रेकर लगा रहे थे। चार दिन पहले सिखैड़ा में सात वर्षीय मयंक घर के बाहर खेल रहा था। वह बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया था। इस पर एक पक्ष के लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगवाने शुरू किए।

दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। इससे दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत हो गई हैं। एहतियातन पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें