कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन दबंगों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। साथ ही बीच-बचाव करने आई युवती की मां के साथ भी मारपीट की।
पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर मंगलवार को युवती व उसके परिजनों ने एडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम को दिए शिकायती पत्र में मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि सोमवार शाम उसकी बेटी घर में कार्य कर रही थी।
तभी मोहल्ले के तीन लोग दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसे घर से घसीट कर ले जाने लगे। बेटी की चीख पुकार सुनकर वह पहुंची तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। मंगलवार को युवती व परिजनों ने एडीएम से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एडीएम रजनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।