फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को तंमचे के बल पर किया अगवा

Sun, 19 Feb 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला ने एक युवक पर तमंचे के बल पर  बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।  सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिलारविवार को थाने पहुंची।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि रविवार की सुबह वह और उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। वह घर में घुस गया और तमंचे के बल पर उन्हें आतंकित कर दिया।

इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठा कर ले गया। महिला का कहना है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पहले भी उसकी बेटी का अपहरण कर चुका है।
विज्ञापन


महिला ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं एसओ विजय बहादुर का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि महिला थाने आती है, तो उसकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें