फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Tue, 29 Mar 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मंगलवार को कप्तान अलंकृता सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था संतोष जनक नहीं है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई कम हैं, इसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


हापुड़ के रेलवे रोड पर तेज रफ्तार से बाइकों के चलने की काफी शिकायत आ रही हैं। ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्राओं के स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, मनचलों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

लूट की वारदातों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और हत्या की लंबित वारदातों का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। कप्तान ने कहा कि लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


जिला बदर अपराधियों पर निगाह रखी जाए। उन्होंने सिंभावली में पिछले दिनों हुई ट्रक लूट के आरोपियों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर एचसीपी बिजेंद्र और कांस्टेबल चंद्रभान को पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह, जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें