फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई में बांधकर युवक को जिंदा जला दिया

Tue, 29 Mar 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां के कुरावल में सोमवार की रात पिटाई करने के बाद प्रेमिका के घरवालों ने युवक को चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक खलीलाबाद का रहने वाला था। कुरावल में वह अपनी बहन के घर आया था। इसी गांव में रहने वाली युवती से उसका प्रेम संबंध था। बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार खलीलाबाद कोतवाली के रसूलाबाद निवासी नागेंद्र (21) की बहन बबिता की शादी सहजनवां के कुरावल निवासी बाबूलाल से हुई है। सोमवार की शाम सात बजे वह अपनी बहन के घर आया था। रात 11 बजे बहन की पट्टीदारी में आने वाली युवती से मिलने उसके घर चला गया।
विज्ञापन


वहां युवती के घरवालों ने नागेंद्र को पकड़कर न सिर्फ मारा-पीटा बल्कि रजाई में लपेटने के बाद चारपाई से बांधकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगाें ने आग बुझाने के साथ ही घटना की जानकारी बबिता को दी। घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही रात डेढ़ बजे नागेंद्र को लेकर बबिता मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां उसकी मौत हो गई।

सहजनवां पुलिस ने बबिता की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ बलवा, जिंदा जलाने और हत्या का केस दर्ज कर इस मामले में अर्चना, लालसा, भाई जोगिंदर, बालकेश और ज्ञानमति को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सहजनवां यादवेंद्र पाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नागेंद्र का पोस्टमार्टम बुधवार को मेडिकल कॉलेज में होगा।

इनसेट
भाई को बुलाकर कर दी गई हत्या
बबिता ने पुलिस को बताया कि पांच भाई-बहनों में नागेंद्र सबसे छोटा था। पति बाबूलाल के बाहर रहकर मजदूरी करने के कारण वह मदद के लिए अक्सर घर आता-जाता था। सोमवार की शाम नागेंद्र उसके बुलाने पर आया था। रात में पट्टीदार लालसा ने उसे अपने घर बुलाया। वहां अर्चना, ज्ञानमति, ऋषि कपूर, जोगिंदर, बालकेश, संगीता, विमला, सोनी और गांव के फूलदेव ने मिलकर उसकी पिटाई की। शोर सुनकर जब तक वह पहुंचती, इसके पहले ही चारपाई में बांधकर उसे जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें