कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा से रास्ते में खडे़ युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा आपबीती बताने पर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की16 वर्षीय किशोरी गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है।
वह सोमवार की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में खडे़ दो युवकों ने छात्रा का पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है।