फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ लाखों का माल साफ

Mon, 29 Feb 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान में रविवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल ले गए। पीड़ित परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह नींद खुली तो उन्हें वारदात का पता चला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। घटना की तहरीर दे दी गई है। मोहल्ला शुक्लान में ऋषिपाल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह पत्नी ज्ञानेश और बच्चों के साथ सो गए थे।

सोमवार सुबह नींद टूटने के बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचे तो बाहर का टूटा ताला देखकर दंग रह गए। चोर घर के अंदर रखी दस हजार रुपये की नगदी, सोने के कुंडल, कंगन, चांदी की पायल, चुटकी, दो घरेलू गैस के सिलेंडर सहित कपड़े ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिपाल ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

उधर,  कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें