बैंकों के तीन दिन के अवकाश के चलते दूसरे दिन ही दिन शहर के अधिकतर एटीएम से नकदी खत्म हो गए। परेशान ग्राहक पैसा निकालने के लिए भटकते रहे। सोमवार को भी लोगों को नकदी का संकट झेलना पड़ा।
24 जून को माह का चौथा शनिवार, 25 को रविवार और 26 जून को संभावित ईद के कारण बैंकों में तीन दिन का अवकाश है। ग्राहकों को नकदी की परेशानी न हो इसके लिए बैंक अधिकारी एटीएम व्यवस्था सुचारु करने की बात कह रहे थे।
अवकाश के दूसरे ही एटीएम कैशलेस होना शुरू हो गए हैं। आलम यह है कि कहीं एटीएम बंद है या कैश खत्म होने के कारण लोगों मायूस होकर लौट रहे हैं। गढ़ रोड, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों के एटीएम ने जवाब देना शुरू कर दिया।
कुछ मशीनें तो काफी समय से खराब पड़ी हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है। अवकाश के दिनों में अक्सर एटीएम खाली हो जाते हैं। लेकिन त्यौहार के चलते एटीएम पर अधिक दबाव बना हुआ है।
जिला अग्रणी प्रबंधक एपी चतुर्वेद्वी का कहना है कि त्यौहार के चलते एटीएम पर ज्यादा दवाब बना हुआ है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लोगों को राहत दिला दी जाएगी।