फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ हुआ गैंगरेप

Fri, 23 Sep 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने देवर व उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को महिला ने इसकी शिकायत एएसपी से की।
विज्ञापन


एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की शादी खुर्जा के गांव में एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उससे दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज में कार व एक लाख नगद की मांग की गई।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किए जाने लगा। सात अप्रैल को उसका पति उसे बुलंदशहर लेकर गया। जहां उसने उसे एक होटल में ठहरा दिया। रात में उसका देवर अपने साथियों के साथ पहुंचा। जहां उसने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने आपबीती पति को बताई, लेकिन उसे शांत रहने की हिदायत दी गई। उसके बाद दोनों वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए। वहां होटल में ठहरने पर उसके देवर अपने साथी के साथ पहुंचा और वहां पर भी उसके साथ गैंगरेप किया गया।

पति को पूरे मामले की जानकारी दी गई, लेकिन पति ने इज्जत की दुहाई देकर मामले को रफा दफा करने के लिए कहा। साथ ही उसे तलाक भी दे दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से भी कई। आरोप है कि पुलिस पूरे मामले की लीपापोती में जुट गई।

शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एएसपी से की। एएसपी रामनयन यादव का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें