फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले को विवाहिता ने चप्पलों से धुना, दूसरा भागा

Mon, 25 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रास्ते से जा रही विवाहिता पर दो युवकों ने अश्लील कंमेट कर दिए। इससे गुस्साई महिला ने एक मनचले को दबोच लिया और चप्पलों से पीटा। दूसरा मनचला भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए मनचले को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


अब पुलिस महिला की तहरीर आने का इंतजार कर रही है। बहादुरगढ़ के एक गांव की महिला  सोमवार दोपहर  खेत से चारा लेने जा रही थी। रास्ते में नशे में धुत दो युवकों ने विवाहिता पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

महिला ने दो मनचलों में एक को दबोच लिया और चप्पलों से  धुनाई कर डाली। दूसरा आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस  मनचले को थाने ले आई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम भी बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। महिला की तहरीर मिलने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
                     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें