फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा हरियाणा से बरामद हुई

Tue, 17 May 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
किडनैपिंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने डेहरा कुटी आने के दौरान रास्ते से अपहृत हुई छात्रा सोनीपत से बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपी और उसकी बुआ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर की एक छात्रा ने इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा दी थी। 15 मई को रिजल्ट देखने के लिए डेहरा कुटी के कंप्यूटर सेंटर पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

मगर रास्ते से वह संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने अपहरण होने का आरोप लगा थाने में शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस हरकत में आ गई और जांच के दौरान सुराग हाथ लगने पर हरियाणा के सोनीपत शहर में दबिश दी।
विज्ञापन


जहां आरोपी अपने बड़े भाई के घर मिला। उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी विकास कुमार निवासी डेहरा रामपुर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें