फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरौठी रोड पर नामचीन कंपनी का बन रहा था पेंट

Sat, 05 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पेंट 1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के जरौठी रोड पर पुलिस ने छापा मारकर एक नामचीन कंपनी के नाम से नकली पेंट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने एक बाल्टी, 18 पाउच और करीब 20 हजार स्टीकर जब्त किए हैं। देर शाम तक पुलिस फैक्ट्री के कागजात आदि खंगाल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जरौठी रोड पर पिछले काफी दिनों से एक पेंट फैक्ट्री संचालित है। इसकी शिकायत भी पुलिस को मिल रही थी कि फैक्ट्री में एक नामचीन कंपनी के नाम से नकली पेंट बनाया जा रहा है।

शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर छापामारा। जैसे ही पुलिस फैक्ट्री में पहुंची तो वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फैक्ट्री से नामचीन कंपनी के ब्रांड से बना एक बाल्टी पेंट, 18 पाउच, करीब 20 हजार डुप्लीकेट स्टीकर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री के कागज आदि की जांच की जा रही है। नामचीन कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें