फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सड़क पर खेल रही मासूम बच्ची की ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। नयागांव इनायतपुर के किसान अय्यूब की तीन वर्षीय बेटी रुबीना रविवार सुबह करीब दस बजे अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी युवक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया। चालक का ध्यान हट गया और रुबीना ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं देख पाई। वह ट्रैक्टर के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता लगते ही बच्ची के घर कोहराम मच गया।

गुस्साए परिजन और ग्रामीण मौके पर आकर हंगामा करने लगे। आरोपी चालक पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था। समझाने के बाद गुस्सा शांत होने पर परिजनों ने बच्ची के शव को पुलिस कार्रवाई के बिना ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि कोतवाली पर तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें