कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा में रविवार रात गोली लगने से घायल हुए लोहा व्यापारी की हालत में अब सुधार है। पुलिस ने भी हमलावरों की तलाश में जुटी है।
ज्ञात हो कि शहर में लोहे की दुकान करने वाले मोहल्ला रमपुरा निवासी प्रदीप गोयल रविवार रात शॉप बंदकर घर लौट रहे थे। घर के पास पीछे से हमलावरों ने गोली चला दी। गोली प्रदीप गोयल की पीठ पर लगी।
हमलावर वारदात कर भाग गए थे। परिजनों ने व्यापारी को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गाजियाबाद रेफ किया गया। अब लोहा व्यापारी की हालत में सुधार है।
कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि लोहा व्यापारी की हालत खतरे से बाहर है। उनके परिजनों ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है।